आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के वर्धा में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्धा महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। बापू ने वर्धा को कर्मभूमि बनाया था। उन्होंने कहा कि आज सबके मन में एक ही भाव है। चुनाव परिणाम के बारे में सबको पता है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। देश में हम परिवर्तन देख रहे हैं। 10 साल में देश का विकास हुआ है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। गरीबों को फ्री अनाज दिया जा रहा है। हाईवे एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। अब देश में आतंकवादी घटना नहीं है। अब देश में आतंकवादी भी सुरक्षित नहीं। रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं। 500 साल बाद रामलला ने होली खेली है। धूमधाम से अयोध्या में होली खेली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights