उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने सारी हत्या फड़से से की है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

बता दें कि यह पूरा मामला जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर (अरसारा) का है। जहां के निवासी शिववीर यादव पुत्र सुभाष चंद्र उम्र 32 साल ने बीती रात अपने ही घर के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। आरोपी ने सारी हत्या फड़से से की है। आरोपी ने अपने दो छोटे भाई सोनू उम्र 26 साल, भुल्लन उम्र 22 साल पुत्र गढ़ सुभाष चंद्र यादव, सोनू की पत्नी सोनी उम्र 20 साल अपने बचपन के दोस्त फिरोजाबाद निवासी दीपक उम्र 20 साल, अपने जीजा सौरभ उम्र 30 साल निवासी हविलिया। सब को मौत के घाट उतार दिया।

इस सामूहिक हत्याकांड से इलाका दहल गया। पता चला की गांव का रहने वाले शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, बहनोई, भाई की नवविवाहिता पत्नी और दोस्त की भी हत्या कर दी है। फिर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। तीन घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आरोपी ने अपने ही परिवार के लोगों को मारकर इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया। इसके कारण की पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बारात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बांके से 5 लोगों की हत्या कर दी। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights