उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीते सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। इस वारदात में कुछ लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि मैनपुरी जिले के थाना करहल के नगला अतिराम में आज यानी सोमवार को एक बड़ी वारदात हो गई। यह सपा के मुखिया अखिलेश यादव का विधान सभा क्षेत्र भी है। जहां पर रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया थे। इसके बाद उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की थी।

इस मामले में कार्रवाई कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवार को तीन लोगों की हत्या और एक को घायल करने वाला राहुल भागने की फिराक में है। सूचना पर करहल और कुरर थाना की संयुक्त टीम ने रेलवे अंडर पास के पास आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखकर राहुल ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जबाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। राहुल ने पुलिस के सामने सोमवार को हुए हत्याकांड का जुर्म कबूला है। करहल के नगला अतिराम में पुलिस तैनात है। मुख्य आरोपी राहुल के परिजन भी गांव से फरार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights