उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघालय में यूपी के नागरिक अखिलेश सिंह के अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा से फोन पर बात की और उनसे अखिलेश सिंह की सकुशल वापसी के लिए आग्रह किया।

अखिलेश सिंह लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी हैं, वह मेघालय के साउथ गारो हिल्स में कार्यरत कंस्ट्रक्शन कंपनी में भारी वाहन के मकैनिक और सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हैं।

49 वर्षीय अखिलेश सिंह का मेघालय की दक्षिण गारो हिल्स में अपहरण के बाद कांट्रैक्‍टर ने अखिलेश की पत्‍नी शीला सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए शीला सिंह ने उत्तर प्रदेश और मेघालय सरकार से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद सीएम योगी ने मेघालय के सीएम कॉनरॉड संगमा से बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights