रायबरेली में भी मेरठ का सौरभ राजपूत जैसा कांड होने वाला था, लेकिन वारदात होने से पहले ही टल गई है। बैंक के कैशियर की पत्नी ने उसे अपने प्रेमी के चक्कर में आकर रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया था। दरअसल महिला के पति के दोस्त ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या की साजिश रची। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो उन लोगों के लिए सबक है जो एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में फंस जाते हैं। एक महिला को उसके पति के दोस्त ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। दोनों के बीच एक साल से अवैध संबंध चल रहा था। उस व्यक्ति ने महिला के अश्लील वीडियो उसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया।

व्यक्ति ने महिला को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हद तो तब पार हो गई जब उसने महिला से कहा कि वो अपने पति को मार दे, वरना वो उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे उसकी इतनी बदनामी होगी कि वो कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेगी। यही नहीं उसने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भी भेज दिया जिससे उसकी घर-गृहस्थी में कोहराम मच गया।

महिला से उसी के पति को मारने की डिमांड करने वाले व्यक्ति का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़ित महिला ने हिम्मत कर सारी आपबीती पुलिस को सुना दी। उसने पहले अपने पति को सच्चाई बताई और फिर अपने 2 बच्चों और पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसने उससे 50,000 रुपये भी लिए और लगातार उसे प्रताड़ित करता था। महिला की सुनवाई जब लालगंज थाने में नहीं हुई तो उसने मजबूरन उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। महिला ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो अपनी जान दे देगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights