मुरादाबाद के अगवानपुर में कक्षा 10 की छात्रा को स्कूल से ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। उनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 10वीं की छात्रा है। गुरुवार को छात्रा कॉलेज गई थी। इसी दौरान शेरूवा धर्मपुर निवासी सोनू यादव छात्रा को स्कूल से अगवा कर जंगल ले गया था।
वहां मौजूद अपने चार अन्य साथियों हिमांशु, आदित्य, युवराज और विवेक कुमार निवासी महलकपुर के साथ मिलकर छात्रा से दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपियों में दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया था। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।
सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार की देर रात सोनू समेत पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रविवार को छात्रा का मेडिकल कराया। पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को दबोच लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights