मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में रंगदारी मांगे जाने के मामले में बुधवार को सभासद प्रवीण पीटर के बेटे शैंकी मित्तल ने अदालत में सरेंडर कर दिया है। वहीं कोर्ट ने शैंकी  मित्तल को हिरासत में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। इसी मामले में बीजेपी नेता सचिन पटाखा और प्रवीण पीटर समेत 4 को कल जेल भेजा गया था।

आपको बता दें कि गत वर्ष मारपीट व फिरौती मांगने,धमकी देने के मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होने पर नई मंडी पुलिस ने इस मामले के सभी 9 आरोपियों पर गैंगेस्टर लगाकर चार को गिरफ्तार कर लिया था।

इनमें पूर्व सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर का बेटा शैंकी मित्तल हाथ नही आया था। शैंकी  मित्तल ने आज विशेष गैंगेस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। गैंगेस्टर के मामले में अब तक 5 जेल जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights