मुजफ्फरनगर। जनपद की बुढाना तहसील में शनिवार को किसानों ने सैकड़ो ट्रैक्टरों के साथ कस्बे में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए बजाज शुगर मिल पर गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया था। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी हिस्सा लिया था।

आपको बता दें कि बुढ़ाना स्थित बजाज शुगर मिल पर किसानों का 220 करोड रुपए गाने का भुगतान बकाया चल रहा है । जिसके चलते पिछले 96 दिनों से मिल के गेट पर भुगतान को लेकर किसानों का धरना चलता हुआ आ रहा है। आज के प्रदर्शन के दौरान पंचायत स्थल पर मिल और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की थी। जिसमें किसानों ने मिल को भुगतान अदा करने के लिए 20 दिन का समय दिया है।
राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 20 दिनों में किसानों के गाने का भुगतान मिल नहीं करती है तो यहाँ का किसान मिल को अपना गन्ना ना देकर डीएम कार्यालय पर डालने का काम करेगा यहां का किसान मिल में तालाबंदी कर फैक्ट्री के गेट को वेल्ड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धरना चलेगा एवं किसानों ने निर्णय लिया है कि हम इस शुगर फैक्ट्री को गन्ना नहीं देंगे, इनको 20 दिन का टाइम दिया है यदि भुगतान नहीं होता है तो गन्ना डीएम के यहां पर जाएगा और जिले में संघर्ष होगा।

उन्होंने कहा कि एक साल से भुगतान रुका हुआ है व किसान पूरा बर्बाद हो गया और सारा किसान एकजुट है वही फैक्ट्री पर तालाबंदी होगी और जिस दिन एक फैक्टरी पर वेल्डिंग हो जाएगी तो दूसरी फैक्ट्रीयों का भी दिमाग ठीक हो जाएगा, यहां पर 220 करोड़ का भुगतान रुका है व इन्होंने 20 करोड रुपए देने की बात की तो इससे किसान में रोष है एवं कोई भी किसान यहां पर गन्ना देने को तैयार नहीं है। अब किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल कर अपना रोष प्रकट करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights