मुजफ्फरनगर पुलिस ने चोरी-छिपे घर में देसी शराब बनाते 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में देसी शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने छापेमारी की तो 20 लीटर तैयार शराब और 200 लीटर लहन बरामद किया।

मुजफ्फरनगर में चोरी छुपे देसी शराब बनाकर लोगों की जान से खेला जा रहा है। देसी शराब की तस्करी कर राजस्व को भी चुना लगाया जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस और आबकारी विभाग ने मिलकर जानसठ और पुरकाजी खादर में ड्रोन कैमरा से कच्ची शराब की भट्ठियां तलाश की थी। एसएसपी ने जिला पुलिस को अवैध शराब निर्माण और उसकी तस्करी पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि थाना चरथावल पुलिस के चौकी कूटेसरा इंचार्ज ने क्षेत्र के गांव पावटी में एक मकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान घर में देसी शराब की भट्टी संचालित किया जाना पाया गया। घर के भीतर चोरी छुपे भट्टी चलाकर देसी शराब बनाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दीपक पुत्र मंगत मकान मालिक और एक अन्य विपिन पुत्र बेगराज को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों अवैध शराब का निर्माण कर राजस्व को चूना लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके से 20 लीटर तैयार देसी शराब और 200 लीटर लहन बरामद किया गया है। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं। जबकि तैयार शराब और लहन नष्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights