क्रिकेट विश्वकप के दौरान विराट कोहली के रनों के बदले ताहरी में छूट देने वाले होटल का विवादित वीडियो वायरल हुआ है। रोटी बनाने के दौरान थूकने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई। होटल संचालक ने वीडियो को मनगढ़ंत बताया।

मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि जांच की जा रही है। खालापार चौराहे के पास मेरठ रोड पर मकबूल की ताहरी का होटल है। विश्व कप के बाद अब एक बार होटल चर्चा के केंद्र में है। इस बार ताहरी के दाम में छूट नहीं, बल्कि उनकी दुकान पर रोटी बनाते समय नौकर का थूकने का आरोप लगाया जा रहा है। विवादित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रोटी बना रहा युवक रोटी पर थूकता हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली तब उन्होंने जांच के आदेश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights