मुजफ्फरनगर। सड़क दुर्घटनाओं व जनहानि को कम करने हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का एस डी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी में आयोजन किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा सम्बंधी कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। यातायात प्रभारी इन्द्रजीत सिंह द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति से डा. राजीव कुमार द्वारा भारत में प्रत्येक वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु के आंकड़ों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने नाबालिगों से वाहन न चलाने हेतु अपील की गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सफल सफल छात्राओं जेबून जबा, नंदिनी , वंशिका, मुवासिरा,नंदिनी कहकशा को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। यातायात जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए प्रधानाचार्य मोनिका, प्रवक्ता दीपा सोनी एवं कविता का डा. राजीव कुमार, इन्द्रजीत सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights