मुजफ्फरनगर। निर्माणाधीन मकान की छत पर निर्माण कार्य देखने के दौरान मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की छत से गिरकर दुखद मौत हो गई। नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला सुभाषनगर निवासी विपिन त्यागी मुजफ्फरनगर स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

आज सुबह वह अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर निर्माण कार्य देख रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड गया और वे छत से नीचे गिर पडे, जिस कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिवार वाले उन्हें गंभीर हालत में मेरठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की मौत की सूचना पर रेलवे स्टेशन के स्टाफ में भी शोक छा गया। विपिन त्यागी मूल रूप से म़ंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights