बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचेंगे। कुतुबखाना पर महादेव पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। आदिनाथ चौक पर डमरू का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद बरेली कॉलेज में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आदिनाथ चौक से टिबरीनाथ नाथ मंदिर तक डिवाइड पर रंग रोगन शुरू हो गया है। सड़कें डाली जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। महादेव सेतु के लोकार्पण के बाद कोतवाली से कोहाड़ापीर तक का सफर आसान हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को वर्चअल माध्यम से महादेव सेतु का लोकार्पण कर सकते हैं।

मंगलवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम मिलते ही पुलिस अफसर भी तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights