हाई स्पीड इंटरनेट से लैस होंगे सभी ग्राम सचिवालय, 50 मीटर परिधि में मिलेगी फ्री वाई-फाई। ग्राम सचिवालयों में लगेंगे सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम, हर ग्राम पंचायत में स्थापित होगा ऑल वेदर स्टेशन और रेन गेज़। ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों में ‘जेम’ से होगी खरीदारी।

पंचायतों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं, सुनिश्चित करें कार्य की गुणवत्ता। मुख्यमंत्री ने की पंचायती राज विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा, कहा सभी ग्राम पंचायतों में बनाएं बारातघर, आमजन को होगी बड़ी सुविधा।

मातृभूमि योजना से जुड़ने को उत्साहित हैं प्रवासी, हर जिले में मिल रहे उत्साहजनक प्रस्ताव। गांवों के सशक्तिकरण से समृद्ध होगा प्रदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करें ठोस प्रयास।

पंचायती राज विभाग को मुख्यमंत्री का निर्देश, गांवों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights