माफिया मुख्तार अंसारी और उसके परिवार की मुश्किलों घटने का नाम नहीं ले रहीं हैं। उत्तर प्रदेश शासन लगातार उसके करीबियों और परिजनों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में शनिवार को उप जिलाधिकारी भारत भार्गव की अगुवाई में कई विभागों के अधिकारीयों ने अपनी टीम के साथ मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के युसुफपुर में स्थित होटल मिडटाउन में छापेमारी की। इस दौरान सभी कमरों और कागजातों की जांच और टीम वापस चली गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद कई विभागों के अधिकारियों की गाड़ियां युसुफपुर बाजार पहुंची तो हड़कंप मच गया। सभी गाड़ियां होटल मिडटाउन पर रुकी तो राजस्व, श्रम प्रवर्तन, नगर पालिका परिषद्, विद्युत, राज्य कर विभाग, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के अधिकारी एक साथ होटल में प्रवेश कर गए। इस सूचना पर हड़कंप मचा रहा है।
सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बंधित कागजों की जांच की और जरूरी कागजों को साथ ले गए। इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के कागजों की जांच की है। सभी अपनी रिपोर्ट देंगे यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिली तो कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights