माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे उमेश सिंह व उसके भी राजेश उर्फ राजन सिंह की 3 करोड़ की संपत्ति यूपी पुलिस ने जब्त कर ली है। बता दें, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के गिरोह बंद एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की है, जो यूपी के मऊ के सराय लखनसी थाने में दर्ज हुई थी। दोनों भाइयों पर मऊ में 29 अगस्त 2009 को हुए चर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह की हत्या का केस दर्ज है। इसी केस में पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के अनुसार, बेतवा अपार्टमेंट का फ्लैट उमेश सिंह और एमआई रसल कोर्ट अपार्टमेंट का फ्लैट उसके भाई राजेश उर्फ राजन सिंह के नाम से है। दोपहर बाद मऊ व गोमतीनगर विस्तार पुलिस की संयुक्त टीम अपार्टमेंट पहुंची। वहां, पहुंचकर पुलिस की टीम ने डुग्गी पिटवाकर उद्घोषणा की गई। फ्लैट को सील कर दिया गया और साथ ही उसपर नोटिस चस्पा कर दिया गया। बता दें कि मऊ थानाक्षेत्र में 29 अगस्त 2009 में मन्ना सिंह ठेकेदार और राजेश राय की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में मुख्तार के साथ ही उमेश सिंह उसके भाई राजेश उर्फ राजन सिंह और सुरेश सिंह आरोपित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights