मुंबई के विक्रोली में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना विक्रोली पार्कसाइट के वर्षा नगर में देर रात करीब दो बजकर 39 मिनट पर हुई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि पास की एक पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिर गए, जिससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय निकाय द्वारा संचालित राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस और महानगर पालिका के कर्मचारियों सहित आपातकालीन मोचन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) के रूप में हुई है तथा घायलों में आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) शामिल हैं जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के अन्य निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights