सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।

पुलिस लाईन में मंगलवार को एक नई और अच्छी पुलिस की पहल हुई । जिसमें महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु “मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर ने इस अवसर पर कहा की “महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है।


महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर स्थित परेड़ ग्राउंड से एक भव्य RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारीगण, महिला पुलिसकर्मी, छात्राएँ, सामाजिक संस्थाएँ एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं युवतियाँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। एसएसपी ने कहा मैराथन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, साथ ही आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस की त्वरित सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। एसपी ट्रैफिक सिदार्थ वर्मा, एएसपी मनोज कुमार ,सीओ कार्यालय रुचि गुप्ता,महिला थाना प्रभारी बबिता तोमर ने इस मैराथन में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights