सहारनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन ताडा सहारनपुर के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक यातायात सिदार्थ कुमार की अध्यक्षता मे एव पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण व प्रभारी महिला थाना मोनिका व प्रभारी महिला सहायता परकोष्ठ एवं एसएचओ जनकपुरी द्वारा आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल जनता रोड सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाकर यातयात के नियमो से छात्र व छात्राओं को अवगत कराया गया तथा बाल विवाह ना करने की शपथ दिलाई गई। सभी को महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक कर यातायात नियमो का पालन करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights