कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और शशि थरूर  7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव  के लिए पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मिजोरम (Mizoram) का दौरा करेंगे। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथलेई ने कहा कि प्रियंका गांधी और थरूर के 3 और 4 नवंबर को पार्टी अभियान को तेज करने के लिए राज्य का दौरा करने की संभावना है।

उनके मिजोरम के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में प्रचार करने की संभावना है, जहां भाषाई अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं।

कांग्रेस महासचिव रमेश के गुरुवार को आइजोल पहुंचने की उम्मीद है। मिजोरम कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और वरिष्ठ पर्यवेक्षक सचिन राव के साथ वह शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देंगे और राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मिजोरम प्रवास के दौरान वे चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी ने 16 और 17 अक्टूबर की अपनी यात्रा के दौरान आइजोल और दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

2018 तक राज्य पर शासन करने वाली कांग्रेस सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights