उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। यहां पर आज सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव के चीथड़े सड़क पर बिखर गए। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, अमेठी के धम्मौर रोड स्थित बाईपास ओवरब्रिज के पास हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 के निवासी ज्ञान प्रकाश जायसवाल (62) प्रतिदिन बाईपास की तरफ टहलने जाते थे। आज सुबह भी वह टहलने गए थे। कोहरा होने के कारण मार्ग में काफी धुंध थी। टहलते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह अमेठी में घना कोहरा था जिससे सड़क पर दृश्यता बहुत कम थी। ऐसे में वाहन चालक को सही से मार्ग दिखाई नहीं दे रहा था और यह हादसा हो गया। टहलते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने बताया बाईपास पर टहलने गए बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मारी है। इससे उनकी मृत्यु हो गई है। वाहन को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights