महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राज्य के प्रमुख कॉलेजों में मार्च 2026 से पहले 5,500 सहायक प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। पाटिल नांदेड़ में स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रमुख कॉलेजों में सहायक प्रोफसर के 5,500 पदों और 2,900 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि वित्त और योजना विभाग, दोनों ने अपनी सहमति दे दी है। पाटिल ने कहा कि जल्द ही एक सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया जाएगा और अगले साल मार्च से पहले सहायक प्रोफेसर के 5,500 रिक्त पदों को भर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights