उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर मामूली विवाद में एक चाचा ने अपने ही भतीजे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी दुकान में बैठा हुआ था। तभी उसका चाचा दुकान पहुंचा और किसी बात को लेकर इनका आपस में झगड़ा हो गया। उतने में ही चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से अपने ही भतीजे को गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो  गई।

बता दें कि पूरा मामला कमासिन कोतवाली क्षेत्र के तिलौसा गांव का है जहां पर रविवार की देर यहां का रहने वाला जितेंद्र गुप्ता नाम का युवक अपनी परचून की दुकान में बैठा हुआ था। तभी उसका चाचा देवीचरण उसकी दुकान पहुंचा और इनकी आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और झगड़ा इस कदर बढ़ गया की देवीचरण ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जितेंद्र को गोली मार दी। जिससे जितेंद्र घायल हो गया। जिसके बाद जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अपने भतीजे की हत्या करने के बाद आरोपी देवीचरण मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि देवीचरण गुप्ता नाम के व्यक्ति का अपने भतीजे जितेंद्र गुप्ता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर देवीचरण में जितेंद्र को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया था और फिर उसकी मौत हो गई।  वहीं इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights