बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसने भी सुना और पढ़ा। सभी लोग उनकी इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक महिला का एक ही दिन में पासपोर्ट जारी कर दिया। महिला अब अपने बेटे का शव लेने अमेरिका जा रही है।

बिजनौर के टांडा साहू वाला के रहने वाले राज सिंह ऑफ गोल्डी डेढ़ साल पहले अमेरिका गए थे। अमेरिका में सेल्मा शहर के गुरुद्वारा साहिब सिख सेंटर ऑफ द पेसिफिक कोस्ट में 24 फरवरी को थे। गुरुद्वारा से बाहर निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी। इसकी सूचना बिजनौर पहुंची। अब अमेरिका जाकर उनका शव लाने की बात हुई। लेकिन पासपोर्ट ना होने की वजह से उनकी मां अमेरिका नहीं जा पा रही थी। रिश्तेदार मदद को तैयार थे लेकिन पासपोर्ट अमेरिका जाने में सबसे बड़ी अड़चन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights