उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कुछ दरिंदों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने हैवानियत की सारी हद पर कर दी। आरोप है कि महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया और इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी महिला को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल, उसकी हालत काफी नाजुक है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप यह भी है कि उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया गया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे छोड़कर आरोपी भाग निकले। यह घटना देर रात एक बजे के करीब की बताई जा रही है। सुबह लोगों ने देखा तो सबसे पहले डायल 112 की पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद थाने की फोर्स भी आ गई और फिर सरकारी एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले आया गया जहां से मेडिकल के लिए उसे डफरिन अस्पताल में भेजा गया है।

महिला इन दिनों अपने मायके सरायममरेज में रह रही थी और उसकी शादी उतरांव में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने जेठ व दो अन्य अज्ञात पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही आरोपों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। महिला के सिर में भी गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights