मुजफ्फरनगर। छेडछाड के बढते ग्राफ को रोकने व जनपद वासियों को भय मुैत माहौल देने के लिए एंटी रोमियों की टीम एव महिला थाना पुलिस द्वारा महिलाओं, छात्राओं को अभियान के माध्यम से जागरूक किया गया।

शनिवार को एंटी रोमियों टीम एवं महिला थाना पुलिस द्वारा शहर के भीड भाड वाले क्षेत्र एवं स्कूल, कॉलेज, मंदिर के अलावा सार्व जनिक स्थानों पर मिशन शक्ति व शक्ति दीदी अभियान चलाकर जागरूक करने का कार्य किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से एंटी रोमियों एवं महिला थाना पुलिस टीम द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान फेज-चार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार जनपद भर के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेजों, गांवो, कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलोंआदि के आस-पास मिशन-शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया।

अभियान के अन्तर्गत जिला शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं, हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डायल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी.एम. हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया। महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights