महाशिवरात्रि पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजन गायकों ने बिखेरा भक्ति का जलवा।

टी-सीरिज के भजन गायको ने भोले बाबा के भजनो से बांधा समा।

शिव तांडव और काली शिव नृत्य और शिव विवाह की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र।

रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारो और भजन गायको की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध।

मुज़फ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुज़फ्फरनगर के शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मंडल(रजि0) मुज़फ्फरनगर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें टी-सीरिज के प्रसिद्ध भजन गायको द्वारा भगवान आशुतोष के एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के बैनर तले भव्य भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ के भजन सुनाकर देर रात तक समा बांधे रखा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, नगरपालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप व उद्योगपति भीमसैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी/एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा व शिवमूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहाँ शिवमूर्ति संचालक मंडल द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ सांवरिया द्वारा गणेश वंदना से भजन संध्या की भव्य शुरूआत की गई। वही सौरभ सांवरिया द्वारा अनेको भगवान भोले नाथ के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरी। जहाँ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना दिया। टी-सीरिज की प्रसिद्ध भजन गायिका महक लाडली ने मां शारदे, डम डम डम डमरू बाजे, चौकी बनाऊ, मंगल गाऊ आज मेरे भोले का दिन, जब से देखा ये क्या हो गया मेरे भोले मै तेरा हो गया सहित भगवान आशुतोष के भजन सुनाकर मध्य रात्रि तक समा बांधे रखा। टी-सीरीज गायक विक्की शर्मा ने भोले को कैसे मनाऊ रे मेरा भोला ना माने, भोले ओ भोले आदि भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बाल गायिका कौशिकी द्वारा एक से बढकर एक भगवान शंकर के भजन सुनाकर खुब वाहवाही लूटी। वही मेघना ग्रुप के कलाकारों ने शिव नृत्य तांडव, शिव विवाह, काली शिव की सुंदर झांकियां एक नए अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथियो द्वारा कार्यक्रम संयोजक रमेश केस्टो को उनके संचालन के लिए प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। वही जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिवमूर्ति संचालक मंडल व रमेश केस्टो आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। मंच संचालन रमेश केस्टो द्वारा किया गया। साज कार्यक्रम में एम0एस0 ग्रुप के कलाकारो का योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से शिवचरण गर्ग, सतीश गर्ग ठेकेदार, सुखदेव मित्तल, लक्ष्मीनारायण, राघव, मनीष गर्ग, वैभव मित्तल, मुदित जैन, प्रदीप गोयल, बाबू आदि का विशेष सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights