महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों – देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार – के साथ शुक्रवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के शीर्ष नेताओं की भाजपा के रणनीतिकार शाह के साथ देर शाम मुलाकात हुई।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब राज्य में सत्तारूढ़ दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत निर्णायक मोड़ पर है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights