कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने रविवार को 28 बागी उम्मीदवारों को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निलंबित कर दिया। राज्य के 22 विधानसभा क्षेत्रों में ये उम्मीदवार 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में महा विकास आघाडी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में हैं।

जिन प्रमुख नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक (रामटेक निर्वाचन क्षेत्र), याज्ञवल्क्य जिचकर (काटोल), कमल व्यवहारे (कसबा), मनोज शिंदे (कोपरी पचपखडी) और आबा बागुल (पार्वती) शामिल हैं। कांग्रेस के एक बयान में कहा गया है कि यह निर्णय एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देश पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights