प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में परिवार के साथ महाकुंभ से अयोध्या जा रहे एक वृद्ध श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के थाणे निवासी जनेश्वर कुमार त्यागी (74) अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद शनिवार रात कार से कोतवाली देहात के उतरी स्थित एक होटल के पास पहुंचे और वहां उनके परिजन चाय पीने लगे।

इस बीच त्यागी सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि आसपास के लोग

एम्बुलेंस से उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights