उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने एक कथित महंत अजयदास को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक महिला ने महंत पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महंत को पुलिस ने शरीफपुर से प्रेमपुरा जाने वाले मार्ग की पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।​

 पीड़िता का आरोप महंत ने आश्रम में की थी हैवानियत
आप को बता दें कि औंछा थाना क्षेत्र गांव निवासी एक महिला ने 15 दिन पूर्व क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा स्थित एक आश्रम के महंत अजयदास के खिलाफ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि महंत ने उसे अपने आश्रम पर बुलाया और अपने कक्ष में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो बनाए। जब उसने विरोध किया तो उसके पुत्र को मारने की धमकी देकर उससे खाली कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़िता ने बताया जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार लिया है जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं।

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना को लेकर पुलिस ने बताया महिला द्वारा महंत के भाई आनंद नंदन महाराज और उसके गनर एटा के थरौली निवासी अनीस उर्फ सचिन यादव पर धमकाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित महंत अजयदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुरावली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के आरोपित महंत को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपितों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights