यूपी के अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक इगलास कस्बे के सहाय बाजार स्थित मस्जिद में गया और जुमे की नमाज के दौरान मानसिक संतुलन खो बैठा। फिर वह वहां हंगामा करने लगा। उसने अपना सिर और हाथ जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मस्जिद में मौजूद लोगों ने पुलिस को दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक के बाल पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर उसे थाने ले गई। पुलिस द्वारा की गई युवक की पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। 

पुलिस कस्टडी में बिगड़ी हालत  
बता दें कि पुलिस कस्टडी में युवक की हालत बिगड़ने के बाद उसे तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। युवक की मौत के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

मस्जिद में करने लगा हंगामा
बकौल पुलिस, मृतक युवक शैफी कुरैशी हाथरस के मौहल्ला मधुगढ़ी का रहने वाला था। वह टेंपो चलाने का काम करता था। वह रोजाना हाथरस से इगलास तक टेंपो चलाता था। शुक्रवार को भी वह हाथरस से टेंपो लेकर इगलास आया था और जुमा के कारण वह कस्बे की मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। नमाज के बाद उसने मस्जिद में हंगामा खड़ा कर दिया। मस्जिद में मौजूद लोगों ने बताया कि वह नमाज के दौरान उल्टी सीधी हरकतें कर रहा था। कभी हाथ पटक रहा था तो कभी पैर पटक रहा था। 

मानसिक रूप से बीमार था टेंपो चालक 
इस मामले में एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि टेंपो चालक मानसिक रूप से बीमार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।  रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights