संभल में हुई हिंसा में चार युवकों की मौत हो गई। इसमें बिलाल अंसारी की भी मौत हो गई। बिलाल के छोटे भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं मस्जिदें छीन रहे हैं हमारी…हम भी कुर्बान हो जाएंगे अपनी मस्जिद के नाम पर।

संभल हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें से चार की गोली लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला कि चार लोगों को गोली लगी थी। गोली चलाने वालों और उनके हथियारों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि चारों की माैत उपद्रवियों की ओर से की गई फायरिंग में हुई।

24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के मामले में रविवार की सुबह जैसे ही सर्वे की टीम पहुंची थी। लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर हालात अभी भी संवेदनशील हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights