महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर फिर से हिंसा भड़क गई है। इस बीच आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जारी हिंसा और आगजनी की घटनाओं से वह चिंतित हैं, जबकि उनका शासन आंदोलनरत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ईमानदार प्रयास कर रहा है।

बीड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के विधायक प्रकाश सोलंके के घर में आग लगा दी गई, शिंदे ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर हिंसा नहीं रुकेगी तो, “मराठा आरक्षण का मुद्दा जनता की सहानुभूति खो देगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights