उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई। खबर यह है कि यहां पर भाजपा के एक नेता मरने के बाद उठकर बैठ गए। अंतिम संस्कार से ठीक पहले उनकी सांसे चलने लगी। देहांत के बाद अचानक से भाजपा नेता के उठकर बैठने के कारण अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे लोग हैरत में पड़ गए। कुछ लोग भूत समझकर वहां खिसक लिए। भाजपा के नेता ठीक हैं और उनकी सांसें भी चल रही है।
आपको बता दें कि चौंका देने वाली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के परिवार से सामने आई है। आगरा जनपद के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल को तबीयत खराब होने के बाद कुछ दिन पहले एक अस्पताल में ले जाया गया था। डॉक्टरों के इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो सके और हालत बिगड़ती चल गई। अंत में उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आ गए। महेश बघेल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई, जिसके बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। रिश्तेदार और पार्टी के कार्यकर्ता उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे।
परिवार और पड़ोस के लोग महेश बघेल के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लोग अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से जमा हुआ थे। लेकिन अचानक से बघेल के शरीर में हलचल हुई और उन्होंने अपनी आंख खोली। रोते-बिलखते परिजन यह देख हैरान रह गए। आनन-फानन में उन्हें लेकर न्यू आगरा स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां पर उन्हें एडमिट किया गया। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।
महेश बघेल के बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता जी आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती थे, उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम उनको लेकर घर आ गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने में जुट गए। लेकिन अचानक से ऐसा क्या चमत्कार हुआ कि पापा जैसे ही घर पहुंचे तो उनको चेतना आ गई। पूरा परिवार बिलख-बिलखकर रो रहा था, जब उनके शरीर में हरकत हुई तो खुशी की लहर दौड गई। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है उनकी सेहत में लाभ हो रहा है। पहले से वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। UP News