जिले के लगभग दर्जनभर मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से खेत की कटाई कर के लिए जा रहे थे। उसी समय गुरसराय सरसेडा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक महिला ज्टादा गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ललितपुर जिले के एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वो गुरसराय सरसेडा पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है।
गुरसराय थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया मृतकों में पिता पुत्र शामिल हैं। पंचनामा और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights