मऊ जिले में खेत जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है। घटना मऊ जिले के सराय लखंसी थानाक्षेत्र के गांव पखईपुर की है। परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु सिंह रात में जब खेत में पानी लगाने जा रहा था उसी दौरान पर गोली से जानलेवा हमला हुआ।
गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु सिंह को घरवाले जिला अस्पताल ले गए जहां पर उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों के अनुसार गोली मारने वाले लोग गांव के ही हैं और पूरा मामला पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव में इसी वर्ष होली के दिन भी मारपीट की घटना सामने आई थी। अब घटना आगे बढ़ते बढ़ते हत्या पर आ गई।
वहीं चर्चा का विषय यह है कि ग्राम पंचायत कुशमौर में पंचायत चुनाव की रंजिश पिछले 10 वर्ष से चल रही है, आये दिन गम्भीर विवाद होते रहते हैं जिसमें दो हत्या भी हो चुकी है। उसके बावजूद भी पुलिस गम्भीर नहीं हुई जिसका परिणाम यह हुआ कि अब तीसरी हत्या हो गई। और तीनो हत्या का आरोपी ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights