भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बरेली रोड स्थित भारत गार्डन रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद उन्होंने जन सभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में या बेल पर है। अपराधियों को जेल में जाना चाहिए या नहीं जाना जाना चाहिए ? उन्होंने संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, मनीष सिसौदिया, समेत कई नेताओं के नामों का उल्लेख किया।

नड्डा ने  कहा कि हम पहले यहां (रामपुर) लोगों का अपहरण हुआ करता था, वसूली होती थी, व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई आती थी, डर से लोग पलायन कर रहे थे। लेकिन आज भयमुक्त वातावरण में रामपुर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज रामपुर में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत रामपुर अग्रीण है। एक जमाना था रामपुर हिंसा और चाकू के लिए मशहूर था। लेकिन आज में मुझे खुशी है कि आज रामपुर का सरसों तेल के लिए प्रसिद्ध हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज में आप लोगों से समर्थन मांगने के लिए आया हूं। ये देश के विकास का चुनाव है, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव जाति, धर्म के नाम पर होता था, लेकिन मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। इस बात को हमें समझने की जरूरत है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights