उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर संत कबीरनगर से 45 श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे डीसीएम से एक स्कॉर्पियो टकरा गई, जिससे स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अयोध्या जाते समय हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पांच को रायबरेली एम्स रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार को प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ, जब स्कॉर्पियो एक तेज रफ्तार से चल रही थी और चालक को झपकी आ गई। इस कारण स्कॉर्पियो ने संत कबीरनगर से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरे डीसीएम को टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

अयोध्या दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कनकपुरा के रहने वाले 52 वर्षीय मनोज गुप्ता, जो परिवहन निगम में बस चालक थे, अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में मनोज गुप्ता, उनकी पत्नी 50 वर्षीय सुनीता गुप्ता, और उनके बेटे शिवम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान मनोज और सुनीता की मौत हो गई। उनके बेटे शिवम गुप्ता, बहू शीतल गुप्ता और 72 वर्षीय पिता राम अंजोर को रायबरेली एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान राम अंजोर की भी मौत हो गई।

हादसे में हुए ये लोग घायल
हादसे में डीसीएम में सवार संत कबीरनगर के 45 श्रद्धालुओं को भी गंभीर चोटें आईं। इनमें से बासमती, सोनमती, इंद्रावती, फगुती, धर्मराज और मंजू का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद जिला अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights