भारत और श्रीलंका के बीच आज शनिवार (14 अक्टूबर) से यात्री नौका सेवा की शुरुआत हुई है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाई।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ”हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। नागपट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा का शुभारंभ हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights