कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 16 जनवरी को तीसरा दिन है। मंगलवार की सुबह नागालैंड की राजधानी कोहिमा की विसवेमा इलाके से इस यात्रा की शुरुआत हुई है। सोमवार की शाम को राहुल गांधी नागालैंड पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी।

इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता जय राम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह नेशनल हाईवे 29 है जिसकी हालत आपको दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बहुत दावे करते हैं जो सच्चाई से उलट है। सड़कों पर सिर्फ गड्ढे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तीसरे दिन राहुल गांधी द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके अलावा हाई स्कूल जंक्शन पर राहुल गांधी सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें कि नागालैंड में राहुल गांधी को पांच जिलों में जाना है जिसमें कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग शामिल है। इन सभी जिलों में राहुल गांधी को रैलियां निकालनी है। कांग्रेस की नगालैंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी नगा होहो सहित नगा आदिवासी संगठनों, नागरिक संस्थाओं और चर्च निकायों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर बंद कमरे में बैठकें करेंगे। 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार शाम नगालैंड पहुंची। राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। इस यात्रा को रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने स्वागत किया। वह रात्रि विश्राम गांव में ही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights