2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी।

दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर ये यात्रा होगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी।…”

बता दें कि भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं इस बार कांग्रेस की ये यात्रा पहले की तरह पूरी पैदल नहीं होगी। इस मेगा यात्रा में बस का इस्तेमाल किया जाएगा, जिनके जरिए 14 राज्यों के 85 जिलों का कवर किया जाएगा।

6200 किलोमीटर की यह यात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र से गुजरेगी।

इसके अलावा 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नागपुर में महारैली करेगी। इसका नाम है- हैं तैयार हम। इस महारैली से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। यह यात्रा 145 दिनों तक चली थी जो कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights