सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। भाजपा कार्यकर्ता ने अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम की क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व पार्षद मोनिका सिंह के नेतृत्व में मानकमउ मंडल के बूथ न 86 पर गांव चलो अभियान के तहत आमजन को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में रूप विहार व अन्य कई बस्तियों में सम्पर्क एवं संवाद अभियान चलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की गांव चलो अभियान व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मोनिका ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के मतदाताओं के साथ भाजपा के संपर्क को और ज्यादा मजबूत बनाने की कवायद के तहत भाजपा कार्यकर्ता देशाभर में अनुसूचित जाति के 75 हजार बस्तियों और 7,500 हॉस्टल्स में जाकर संपर्क व संवाद कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लगभग 30 प्रतिशत, जल जीवन मिशन में लगभग 32 प्रतिशत, पीएम आवास योजना में लगभग 34 प्रतिशत लाभ अनुसूचित जाति मोर्चा को मिला है। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना का भी सबसे अधिक फायदा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को ही मिला है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा व पूर्व पार्षद श्रीमती मोनिका सिंह के साथ महानगर कार्यकारिणी सदस्य अरुण गंगयान, बूथ अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व मानाकमऊ मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रिंकू सहित कई कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम ने गांव चलो अभियान का किया प्रचार
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Feb 19, 2024
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
