उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक बोलेरो और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
महाकुंभ से लौट रहे थे सभी श्रद्धालुओं
जानकारी के मुताबिक, हादसा मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ। यहां पर बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार प्रयागराज से महाकुंभ स्न्नान कर छतीसगढ़ जा रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।