उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनी अपनी ही ढाई साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी महिला ने मासूम को छत से फेंककर मार डाला। फिर पति को बच्ची के छत से गिरने की सूचना दी। आत्मा को झकझोर देने वाली यह घटना छह दिन पहले परसाखेड़ा में हुई थी। जिसका राज पड़ोसी के बच्चे ने खोला है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बता दें कि आरोपी महिला दो जुड़वां बच्चे ढाई साल की बेटी अमन नूर और पुत्र अल्फराज के साथ रहती थी। दोनों बच्चे उसे काफी परेशान करते थे। साथ ही उसके प्रेम प्रसंग में बाधा भी बनते थे। उस दिन बेटी ज्यादा परेशान कर रही थी तो गुस्से में उसे छत से नीचे फेंक दिया। फिर पति को मासूम के छत से गिरने की सूचना दी। पति ने इसे हादसा मान कर बच्ची को दफना दिया। लेकिन पड़ोस के एक बच्चे ने महिला को अपनी बेटी को नीचे फेंकते देख लिया था। पड़ोसी बच्चे के सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात के बाद पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। जिसके बाद यह राज खुला। मामले ेकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के सामने महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि बच्ची उसे बहुत परेशान करती थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हालांकि पति मुर्शीद का कहना है कि वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी। यह बात खुद मासूम ने अपनी तोतली जुबान से मुर्शीद को बताया था। मुर्शीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 नवंबर को फैक्टरी में काम करने गया था। दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी अनम ने ढाई साल की बेटी अमन नूर के छत से नीचे गिरने की सूचना दी। वह घर आया और पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटी के शव को दफना दिया गया। जिसके बाद अनम घटना से सदमे में होने का नाटक कर मायके चली गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights