उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक लक्ष्मीराज ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (ऊर्जा) को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है।

PunjabKesari

किसानों में इस अव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी
उन्होंने पत्र में कहा है कि पिछले 15 दिनों से उनके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बेहद खराब है, जिससे आम जनमानस, खासकर किसान वर्ग, बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विधायक के अनुसार, बिजली न होने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब आम जनता की बात तक नहीं सुनी जा रही, शिकायतों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। किसानों में इस अव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी तेजी से बढ़ रही है।

पिछले 15 दिन से बिजली न आने के कारण ट्यूबवेल भी बन्द
भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने लेटर में लिख जानकारी देते हुए बताया कि मेरी विधान सभा क्षेत्र सिकन्द्राबाद, जिला-बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद नगर, गुलावठी नगर एवं ग्रामीण, ककोड़ क्षेत्र, में विद्युत आपूर्ति अत्यन्त दयनीय है। पिछले 15 दिन से बिजली न आने के कारण ट्यूबवेल भी बन्द पड़ी हुई है जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। अवर अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी फोन नहीं उठाते है जिस कारण से जनमानस में भारी आक्रोश है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights