बुढ़ाना।  तहसील में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भारी भीड़ रही। तीन निकाय के अध्यक्ष पद हेतु सात नामांकन पत्र बिके। सदस्य पद के लिए 42 नामांकन पत्र बिके। नगर पंचायत सिसौली से अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा।

नगर पंचायत बुढ़ाना के अध्यक्ष पद हेतु सुनीता पत्नी विनोद कुमार ने एक नामांकन पत्र खरीदा। नसरीन बानो पत्नी तोसीफ ने दो नामांकन पत्र खरीदे। बुढ़ाना से सदस्य पद हेतु 9 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष पद हेतु अन्य पिछड़े वर्ग हेतु आरक्षित सीट पर अध्यक्ष पद के लिए इलियास ने दो, कृष्णपाल ने एक तथा निपुर ने भी एक नामांकन पत्र खरीदा।

सदस्य पद हेतु शाहपुर से 26 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पंचायत सिसौली के लिए अध्यक्ष के पद हेतु आज दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र नही बिका। सदस्य पद हेतु सात दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights