बुढ़ाना। बुढ़ाना बांगर के धारा 04 की विज्ञप्ति के प्रकाशन के साथ ही 34 वर्ष बाद चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो गई। चकबंदी विभाग के लेखपाल व अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने किसानों को आकार पत्र-45 का वितरण किया।
सहायक चकबंदी अधिकारी शिल्पी बरनवाल के नेतृत्व में चकबंदी लेखपालों ने बुढ़ाना तहसील में आए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को बुढ़ाना बांगर को चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारी व लेखपाल के साथ दस किसानों को आकार पत्र-45 का वितरण किया। उन्होंने बताया कि धारा 52 का प्रस्ताव चकबंदी आयुक्त लखनऊ को भेज दिया गया है। किसानों को आकार पत्र-45 का वितरण रोजाना किया जाएगा।
