चित्रकूट जनपद के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के विरोध में खड़े भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आदेश के बाद बीजेपी पार्टी से छह वर्ष के लिए पूर्ण रुप से निष्कासित किया गया है। इसमें चित्रकूट के पूरे जनपद बीजेपी ने सामिल नौ लोगो को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
आप को बता दे की मानिकपुर मंडल मंत्री उषा भारती, जिला महिला मोर्चा की जिलामंत्री गायत्री कोल, पूर्व चेयरमैन राजापुर आदर्श मनोज द्विवेदी, सुनील मिश्रा राजापुर, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष मऊ संदीप त्रिपाठी, मंडल कोषाध्यक्ष मऊ संदीप त्रिपाठी, नगर महामंत्री कर्वी जवाहर सोनी व निशि सोनी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष माया प्रजापति को छह वर्ष के लिए बीजेपी ने पूर्ण रूप से निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights