कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते सीक्रेट रूम से घर में वापस लौंटी फरहाना भट्ट(Farhana Bhatt)का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। घर में शांति बनाए रखने की बात कहकर दाखिल हुईं कश्मीरी एक्ट्रेस बेबाक और गुस्सैल दिखी हैं।
ग्लोबल यूथ लीडर और पीस एक्टिविस्ट फरहाना भट्ट ने ‘बिग बॉस’ हाउस में लौटते ही आक्रामक रुख अपनाया है। उनकी यह तल्खी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। घर में उन्होंने किसी कंटेस्टेंट को कभी ‘बीग्रेड का आदमी’, ‘दो कौड़ी का इंसान’ कभी ‘गंदी नाली का कीड़ा’ तो कभी ‘दो पैसे की औरत’ तक कह डाला है। उनकी बदतमीजी की हदें पार होती देख नेटिजंस अब उनकी तुलना प्रियंका जग्गा और कमाल राशिद खान से करने लगे हैं।
‘बड़बोली’ कंटेस्टेंट हो रहीं ट्रोल
यही नहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तो फरहाना को प्रियंका जग्गा 2.0 टाइटल तक दे डाला है। फरहाना की इस बदजुबानी के बाद से पूरा X उनकी आलोचनाओं से पटा पड़ा है।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, ‘फरहाना ने प्रियंका जग्गा की याद दिला दी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगली प्रियंका जग्गा फरहाना है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं सहमत हूं कि कुछ जगहों पर फरहाना गलत थीं। कभी-कभी तो वो सचमुच प्रियंका जग्गा जैसी लगती हैं। ‘औकात’, ‘दो कौड़ी’, ‘दो पैसे’ जैसे शब्दों और इतनी सारी बेवजह की गालियों का इस्तेमाल तो हद ही हो गई।’ एक यूजर ने लिखा, ‘फरहाना भट्ट आज स्क्रीन पर सिर्फ सबको घटिया टाइटल देने आईं- 2 कौड़ी, 2 पैसे, भिखारी, बी-ग्रेड… लिस्ट तो खत्म ही नहीं होती।
कंटेस्टेंट कम, केआरके की जुड़वां या प्रियंका जग्गा 2.0 ज्यादा लग रही हैं। फुल टाइम ड्रामा सप्लायर!’
Farhana Bhatt came on screen today only to throw cheap titles at everyone — 2 kaudi, 2 paise, bhikhari, B-grade… the list never ends 🙄
Feels less like a contestant, more like KRK’s twin or Priyanka Jagga 2.0 😂
Full-time drama supplier!#BiggBoss19 #FarhanaBhatt— Sameerrrrr (@sameerrrr428) September 1, 2025
I agree, but Farhana was wrong at some points. Sometimes she literally gives Priyanka Jagga vibes 🙂. Using words like ‘aukat,’ ‘do kouri,’ ‘2 paise,’ and so many unnecessary abuses is just too much.#BiggBoss19— Israt Iqbal Sarika (@Israt_Sarika) September 1, 2025
Farhana jitni galia baseer ko de rhi thi utna toh usne kuch Kia hi nhi !!
Priyanka jagga 2.0 #BaseerAli
— Manpreet Kaur (@StarKuri_Jassi) August 30, 2025
फरहाना ने नीलम को कहा ‘दो पैसे की औरत’
हाल ही में फरहाना भट्ट और नीलम के बीच तान्या को लेकर बहस हुई। इसी गरमागरमी में फरहाना ने नीलम को दो पैसे की औरत तक कह डाला।
होता ये है कि नीलम गिरी और जीशान के बीच बहस चलती है। इसी बीच फरहाना नीलम को दो पैसे की औरत कह देती हैं। ये सुनते ही नीलम टूट जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। नीलम ये पूरी घटना तान्या और कुनिका से शेयर करती है। इस दौरान दोनों फरहाना पर भड़क उठती हैं।
कुनिका को कहा पॉटी माउथ
एपिसोड में आगे फरहाना और कुनिका के बीच भी पंगा हो जाता है। इसी पल फरहाना एक बार फिर बदतमीजी की हद पार करते हुए कुनिका को पॉटी माउथ कह डालती है। फरहाना कुनिका से बोलती हैं कि आप अपने बच्चों से भी इसी तरह से बात करती होंगी। इस पर गुस्से से लाल कुनिका उन्हें परिवार को बीच में न लाने की हिदायत देती हैं।
आज होगी नॉमिनेशन की प्रक्रिया
बता दें कि रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का एक हफ्ता बीत चुका है। अब दूसरे हफ्ते यानी मंगलवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी। इसका प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सभी दूसरे पर भड़ास निकालते हुए एक-दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं। वीडियो में बिग बॉस कहते हैं, ‘घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है।’ इसके बाद सभी एक-एक दूसरे को नॉमिनेट करने के पीछे का कारण बताते हैं। अब इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन नॉमिनेट हुए ये रात में 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10 बजे कलर्स टीवी पर पता चलेगा।
